जयपुर | मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा की सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। उन्होंने संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यालय में एक उचित फॉर्मल ड्रेस कोड लागू होना सुनिश्चित हो। गर्मियों को देखते हुए उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने स्तर पर एक-एक पेड़ लगाए। उन्होंने जल संकट तथा जल संरक्षण पर भी जोर दिया और कहा की गर्मियों को देखते हुए सभी को पानी की महत्वता समझनी चाहिए और जल संरक्षण करना चाहिए।

मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सुधार की बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ई-फाइल का एवरेज डिस्पोसेबल टाइम को कम कर ई-फाइल को समय पर पूरा करे और जल्द से जल्द इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर शिफ्ट हों, जिससे एवरेज डिस्पोजेबल टाइम में कमी आये। उन्होंने संभागीय आयुक्त को निर्देश दिए की ई- फाइलिंग जिला स्तर पर ज्यादा से ज्यादा हो।
मुख्य सचिव ने सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को दौरे एवं निरीक्षण पर जाने के निर्देश दिए और सभी जिला कलेक्टर को बताया कि एक्सप्रेस वे पर हो रहे रोड एक्सीडेन्ट पर पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट की मदद से नियंत्रण करें।
