डूंगरपुर | भारतीय जनता पार्टी रविवार को प्रदेश के बेणेश्वर धाम से अपनी दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परिवर्तन यात्रा को रवाना करने बेणेश्वर धाम पहुंचे है।
शाह के अलावा भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई बड़े भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।
शाह ने बेणेश्वर धाम पर बनाए गए विशाल पांडाल से आदिवासी अंचल से आए भाजा कार्यकर्ताओं और जनसमूह को संबोधित किया।