thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बेणेश्वर में अमित शाह की दहाड़, गहलोत सरकार ने जनता को दिया धोखा

desk desk 21

परिवर्तन यात्रा को रवाना करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा समाप्त होने तक गहलोत सरकार की विदाई तय हो जाएगी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 परिवर्तन यात्रा को रवाना करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा समाप्त होने तक गहलोत सरकार की विदाई तय हो जाएगी।
amit shah launch bjp parivartan yatra from beneshwar dham
Amit Shah

डूंगरपुर | भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चुनावी रणभेरी करते हुए रविवार को अपनी दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा को  बेणेश्वर धाम से रवाना किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। 

परिवर्तन यात्रा को रवाना करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा समाप्त होने तक गहलोत सरकार की विदाई तय हो जाएगी।

कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है। ये लोग जितना बोलेंगे, उतना कम होते जाएंगे और 2024 में दूरबीन से भी दिखाई नहीं देंगे।

गहलोत सरकार ने जनता को धोखा दिया

इस दौरान अमित शाह ने अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि, गहलोत बताएं यूपीए सरकार ने राजस्थान को क्या दिया? गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। 

गहलोत सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण दिया है। 

गहलोत ने 5 साल में घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया। यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए, लेकिन अब बीजेपी ने राजस्थान में परिवर्तन का संकल्प लिया है।

बीते दिन सवाई माधोपुर से पहली यात्रा की हुई थी शुरूआत

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लिए भाजपा प्रदेश की चारों दिशाओं से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।

इसके तहत बीते दिन शनिवार को सवाई माधोपुर जिले से पहली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

शेयर करें: