जयपुर | राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रही बर्बरता पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले 19 दिनों में 5 हिंदुओं की हत्या और महिलाओं पर अत्याचार विचलित करने वाले हैं।
गहलोत ने इसे मानवता पर एक बड़ा कलंक करार दिया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इंदिरा गांधी के नेतृत्व की याद
उन्होंने 1971 के ऐतिहासिक घटनाक्रम को याद करते हुए इंदिरा गांधी के कड़ापन की सराहना की। गहलोत ने लिखा कि उस समय भारत ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इतिहास और भूगोल दोनों बदल दिए थे।