जयपुर | राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराधों के बीच बदमाशों ने विधायक के भाई को भी नहीं छोड़ा। विराटनगर सीट से विधायक इंद्रराज गुर्जर के छोटे भाई व उसके साथी पर बीती रात कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया।
गनीमत ये रही कि इस हमले में विधायक का भाई व साथी बुरी तरह से हमले का शिकार हो गई।
बदमाश कार में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। इस जानलेवा हमले के बाद पीड़ित ने भाबरू पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस एक्शन में आई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों द्वारा वारदात में काम ली गई बोलेरो कार को जब्त कर लिया है, हालांकि बदमाश अभी पुलिस की पहुंच से दूर है।