बांसवाड़ा: राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में तेंदुए (Leopard) का कहर जारी है। बड़ेदा गांव (Bareda village) में बुधवार को खेत में पानी पिला रहे किसान केसिया (Kesiya) पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे एमजी अस्पताल (MG Hospital) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार (26 नवंबर) को बड़ेदा गांव (खमेरा) में हुई। केसिया पुत्र हिरा हर दिन की तरह अपने खेतों में पानी पिला रहा था। इसी दौरान जंगल से अचानक एक तेंदुआ निकला और उस पर झपटकर हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान के दोनों हाथों को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तत्काल अस्पताल में भर्ती
हमले के बाद, परिजन तुरंत निजी वाहन से घायल केसिया को घाटोल के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल, बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया।