भीलवाड़ा | राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के धोखे से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पटेल नगर में किराए पर रहने वाले 40 वर्षीय आनंद सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह करीब 9 बजे घटना का पता चला।
पत्नी और प्रेमी पर आरोप
पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें आनंद ने स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई नरेंद्र ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आनंद की पत्नी पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी थी। वह दो महीने बाद लौटी, लेकिन प्रेमी से उसका संपर्क बना रहा।