बीकानेर | राजस्थान के सरहदी जिलों में नशे की तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं. इसी कड़ी में बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप बरामद की गई है.
ड्रोन से गिराई गई हेरोइन
जानकारी के अनुसार खाजूवाला के 40KJD के पास करीब 500 ग्राम हेरोइन मिली है. सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से इसे भारतीय सीमा में गिराया गया है.
इंटेलिजेंस और सीमा सुरक्षा बल की मुस्तैदी के कारण इस खेप को समय रहते पकड़ लिया गया. सुरक्षा बलों को पहले से ही सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट मिल रहे थे.