जयपुर | राजस्थान में विपक्ष सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने का कोई भी मौका नहीं छाड़ना चाहता है। ऐसे में अब राजस्थान भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ 7 जून को सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सचिवालय में पकड़े गए खजाने को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
भाजपा का आरोप है कि भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुए वेदप्रकाश यादव को जानबूझकर सरकारी काम सौंपे गए हैं।
वेदप्रकाश यादव को दिए गए मनमाने तरीके से सरकारी काम