thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

गहलोत सरकार के खिलाफ एक अगस्त को भाजपा का महाआंदोलन

desk desk 28

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन की लॉंचिंग के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को जयपुर के बिलवा स्थित चंदन वन वाटिका आ रहे हैं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन की लॉंचिंग के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को जयपुर के बिलवा स्थित चंदन वन वाटिका आ रहे हैं। 
bjp great movement against ashok gehlot govt on 1st august

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी अशोक गहलोत सरकार को घेरने के लिए बड़ा आंदोलन करने जा रही है। 

इसके लिए भाजपा ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन शुरू करने जा रही है। 

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन की लॉंचिंग के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को जयपुर के बिलवा स्थित चंदन वन वाटिका आ रहे हैं। 

राजस्थान की छवि हो रही धूमिल

भाजपा की कल होने जा रही इस सभा से पहले प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया से कहा कि जयपुर से शुरू होेने वाले ’’नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन में मुख्य रूप से पेपर लीक से युवा परेशान, भ्रष्टाचार खुलेआम, दलित अत्याचार खुलेआम, बहन बेटियांे पर अत्याचार, कर्ज से मरता किसान और अपराध बेलगाम इन सभी घटनाओं को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा। 

महिला दुष्कर्म के मामलों में आज राजस्थान देश में पहले नंबर पर है। इससे राजस्थान की छवि पूरी तरह धूमिल हो रही है। 

सीपी जोशी ने कहा भाजपा द्वारा निरंतर प्रदेश में युवा, किसान और महिला विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कैंपेन चलाए जा रहे हैं। 

जिसमें पूर्व में महिला मोर्चा द्वारा महिला उत्पीडन के खिलाफ जयपुर में थाली नाद आंदोलन, झुंझुनू में किसान आक्रोश महाघेराव और 18 जुलाई को अजमेर में आरपीएसी घेराव किया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

किसानों के साथ किया छलाव

रविवार से शुरू होने वाले आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों के साथ छलाव किया है। 

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इस कदर बढोतरी हुई है। आज गांव, शहर घर, बाजार और किसी सार्वजनिक स्थान पर भी सुरक्षित नहीं है। 

भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मामलों से आमजन बदहाल है। इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान मुहिम चलाई जा रही है। 

इसके अलावा प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूंठ पर झूंठ बोल रही है। 

अपराध बेलगाम है, एनसीआरबी के आंकडो को देखिए महिलाओं के ऊपर तेजाब डालना मारकर शव कुंए में डाल देना इस तरह की घटनाएं आए दिन बढ रही हैं। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने प्रचार में व्यस्त हैं महिला अपराधों पर एक शब्द तक नहीं बोलते क्या मुख्यमंत्री को इन सभी घटनाओं पर नहीं बोलना चाहिए। 

तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम से पूर्व सभा स्थल पर पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने तैयारियों का जायजा लिया।

शेयर करें: