मुंबई | Amitabh Bachchan Injured: बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं।
ऐसे में रंग बरसे भीगे चुनर वाली.... सांग से अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ने वाले अमिताभ बच्चन के घायल होने की खबर से उनके फेंस में होली के माहौल के बीच चिंता दौड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह ने खुद अपने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी अपने फेंस के साथ षेयर की है। अमिताभ ने जानकारी देते हुए बताया है कि हैदराबाद में शूटिंग के दौरान वो हादसे का शिकार हो गए हैं।
बिग बी के चोटिल होने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए दुआएं शुरू कर दी है। उनके लिए दुआएं मांगने वालों में यूपी के कई बड़े नेता भी शामिल हैं।
