सिरोही | प्रदेश में लू और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पुलिसकर्मियों को बाइकों के लिए सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाएं हैं। इससे अब भरी गर्मी के दोपहर में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी।
सिरोही के ब्रांड ऐंबैस्डर व पूरे भारत का दौरा कर चुके बाइक राइडर दिलीप पटेल (dilip patel) ने कोतवाली पुलिसकर्मियों की बाइक पर धूप व बारिश से बचाव करने वाले सुरक्षा किट लगवाएं हैं।