जयपुर | शादियों का सीजन चल रहा है और रोज कोई ना कोई खबर वायरल हो जाती है. लेकिन इसी बीच नागौर के बुटाटी गाँव से एक ऐसी खबर आई है जो समाज में सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश करती है.नागौर का बुटाटी गाँव वैसे तो देशभर में लकवा पीड़ितों के इलाज के लिए मशहूर है लेकिन अब जो खबर आई है वह उस गाँव की सामाजिक सौहार्द की एक खूबसूरत बागनी पेश करती है.
हरिजन दूल्हे की घोड़ी लगाम थमने वाला राजपूत समाज
दरअसल बुटाटी गाँव के विख्यात चतुरदास महाराज मंदिर में सफाई करने वाले रामचंद्र हरिजन के पुत्र अजय कुमार की शादी थी. इस दौरान बुटाटी गांव के राजपूत समाज ने न केवल अजय कुमार को घोड़ी पर बिठाकर बिंदोरी निकाली बल्कि देवेन्द्र सिंह राठौड़ खुद घोड़ी की लगाम थामकर शादी में शामिल हुए.
देवेन्द्र सिंह राठौड़ के साथ ही गांव के समाज समाज से बजरंग सिंह,दीप सिंह, जितेंद्र शेखावत भी सपरिवार सम्मिलित हुए.
