thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल माली के विरूद्ध FIR दर्ज

desk desk 37

माली पर आरोप है उन्होंने पुलिस को धमकाते हुए राजकार्य में बांधा पहुंचाई और पुलिस के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। इसी महीने की गत 9 अप्रैल के घनाक्रम को आधार बनाकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 माली पर आरोप है उन्होंने पुलिस को धमकाते हुए राजकार्य में बांधा पहुंचाई और पुलिस के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। इसी महीने की गत 9 अप्रैल के घनाक्रम को आधार बनाकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। 
case registered against district president of bjp yuva morcha gopal mali in sirohi
Gopal Mali

सिरोही |  9 अप्रैल को धरने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा दिये गये भाषण को आधार बनाकर गोपाल माली जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है।

दरअसल, नाबालिग लड़की के गुम होने पर कई दिनों तक उसका सुराग नहीं लगने से माली समाज द्वारा अनादरा थाने का घेराव करते हुये धरना दिया गया था। 

समाज के लोगों ने पुलिस की लापरवाही और कार्रवाई के प्रति नाराजगी जताते हुए जमकर आंदोलन किया था।

उस दौरान धरना स्थल पर मौजूद धरनार्थियों को संबोधित करते हुए गोपाल माली ने पुलिस की कार्यशैली पर जमकर प्रहार करते हुए धरने को सम्बोधित किया था। 

इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

आईपीसी के इन धाराओं में गोपाल के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अनादरा थाना पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 353, 186, 189, 505, 509, के तहत जुर्म कारित करने के आरोप में अनादरा थाना के आसूचना अधिकारी बन्नेसिंह की सूचना पर अनादरा वृत अधीक्षक घनश्याम वर्मा ने अनादरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

माली पर आरोप है उन्होंने पुलिस को धमकाते हुए राजकार्य में बांधा पहुंचाई और पुलिस के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। 

इसी महीने की गत 9 अप्रैल के घनाक्रम को आधार बनाकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। 

गौरतलब है सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, गोपाल माली का जो जिलेभर में खासा चर्चा का विषय भी रहा था। 

मामला दर्ज होने से भाजपा युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल माली की मुश्किलें बढ़ सकती है! क्योंकि सिरोही पुलिस ने जिन आईपीसी की गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जिसमें ठोस सजा का भी विधिक प्रावधान है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है।

ये है पूरा मामला

1 अप्रैल को पामेरा गांव में स्कूल के लिए निकली बालिका लापता हो गई थी। जिसके बाद इस मामले में पहले अनादरा थाने और बाद में सिरोही जिला मुख्यालय पर माली समाज ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस पर दवाब बनाया था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 दिन बाद गुजरात के भावनगर के तलाजा गांव से लड़की और लड़के को दस्तायाब कर अपने संरक्षण में लिया।

पुलिस के अनुसार लड़के ने इस दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया था जिसके चलते उनकी लोकेश सर्च करने में समय लगा। 

लापता बालिका की तलाश में पुलिस की टीमें असम और नागालैंड भी भेजी गई थी। 

लड़के ने क्राइम पेट्रोल देख किया क्राइम

पुलिस के अनुसार, लड़का क्राइम पेट्रोल का देखने का शौकीन था और क्राइम पेट्रोल देखकर ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। 

पुलिस ने बताया था कि, नाबालिग लड़की को लेकर लड़का सबसे पहले दमण पहुंचा था। यहां पर लड़के ने कुछ दिन काम भी किया था। 

इसके बाद दोनों गुजरात के भावनगर में तलाजा गांव पहुंचे। यहां पुलिस को लड़का एक ढाबे पर काम करता मिला। लड़के ने नाबालिग बालिका को ढाबे के मालिक के घर रखा हुआ था।

पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर संरक्षण में लिया।

शेयर करें: