जयपुर | दिल्ली में राजस्थानी हस्तकला, व्यंजन, संगीत का अनुभव करवाते राजस्थान उत्सव में शनिवार को राजस्थान पर्यटन विभाग के सौजन्य से प्रदेष के बहुचर्चित सुप्रसिद्ध लोक कलाकार कुतले खान ओर उनके दल द्वारा किए गए सजीव प्रदर्षन ने चांदनी बाग में बैठे सभी विषिष्टजनों एवं आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लगभग दो घंटे चले इस संगीतमय संध्या में खान के हर गायन पर उपस्थित दर्षकों ने खड़े होकर करतल ध्वनि से उनका अभिवादन किया।
सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ पर प्रमुख आवासीय आयुक्त आलोक ने सुप्रसिद्ध संगीतकार कुतले खान को साफा भेंट करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

राजस्थान पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक छतरपाल यादव ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर जिले में जन्में कुतले खान प्रदेश की समृद्ध और जीवंत भूमि के एक बहु प्रतिभाशाली लोक संगीतकार हैं। संगीतकारों के मंगनियार परिवार से आए कुतले खान अपनी बहू वादक और गायक के रूप में प्रसिद्ध है। 80 से अधिक देशों में भ्रमण कर चुके खान को 2015 में ‘गीमा अवार्ड’ 2019 में आईफा अवार्ड सहित कई सम्मानीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। खान ने हाल ही में अपनी आवाज में प्रसिद्ध गीत ‘परम सुंदरी’ गाने का गायन किया है।
रूडा के शिल्पग्राम का उद्घाटन

