thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकदेवता श्री वीर तेजाजी मंदिर में की पूजा

desk desk 31

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की

HIGHLIGHTS

  1. 1 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
chief minister bhajanlal sharma worshiped at folk deity shri veer tejaji temple.
Chief Minister Bhajanlal Sharma offered prayers at folk deity Shri Veer Tejaji temple.
जयपुर । मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नागौर के खरनाल स्थित जन-जन के आराध्य लोकदेवता  वीर तेजाजी की जन्म स्थली पहुंचकर दर्शन किए।

Bhajanlal Sharma

 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने  वीर तेजाजी मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया व मंदिर कमेटी सदस्यों से आत्मीयता पूर्वक संवाद किया। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने भजनलाल शर्मा को साफा पहनाकर एवं  वीर तेजाजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। 
 
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल, सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राज्यसभा सांसद  राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति मिर्धा, अजमेर संभागीय आयुक्त  महेश चंद शर्मा, आईजी रेंज श्रीमती लता मनोज कुमार, नागौर जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव, पुलिस अधीक्षक  नारायण टोगस सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शेयर करें: