जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में झुंझुनूं जिला मुख्यालय में 27 जून को आयोजित होने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का लाभार्थियों के खाते में सीधा हस्तांतरण कार्यक्रम (transfer program) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उन्होंने बताया कि सभी जिला स्तर पर ये कार्यक्रम आयोजित हों जिसमे लाभाथियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि एक साथ सीधे उनके खाते में हस्तांतरित (transferred) हो सके।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी (DBT) के जरिए सीधा पैसा भेजा जाएगा।
