जयपुर | देशभर में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चल रहे विरोध के बीच, चौमूं (Chomu) में प्रशासनिक टीम ने तय समय पर सभी चरण पूरे किए। इस सफलता के जश्न में SDM (Sub-Divisional Magistrate) दिलीप सिंह राठौड़ (Dilip Singh Rathore) का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
देशभर में जहां SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बीच-बीच में विरोध और अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आती रही हैं, वहीं चौमूं में इसके बिल्कुल उलट एक सकारात्मक और उत्साहजनक संदेश निकलकर आया है। यहां पूरे प्रशासनिक तंत्र ने तय समय पर SIR के सभी चरण पूरे किए।
SIR का काम रहा सुचारु
प्रशासनिक टीम के सदस्यों ने बताया कि इस बार पूरे क्षेत्र में SIR का काम बेहद सुचारु तरीके से आगे बढ़ा। किसी भी बूथ या क्षेत्र में कोई बड़ी परेशानी नहीं आई और सभी टीमों ने समय सीमा का पूरा ध्यान रखा। कर्मचारियों ने मौके पर आने वाली चुनौतियों को टीम वर्क और बेहतर समन्वय से हल किया, जिससे पूरा काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो पाया।