thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सीएम गहलोत ने किए बड़े ऐलान- पांडुपोल आना-जाना होगा निशुल्क, आप मांगते थक जाओगे, मैं देता रहूंगा

desk desk 36

सीएम गहलोत अलवर जिले के दौरे पर रहे और कह डाला कि अब नया संभाग जो भी बनेगा वो अलवर ही बनेगा। प्रदेश में 19 नए जिले बनाए है और 3 संभाग। अब अगला नया संभाग अलवर बनेगा।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सीएम गहलोत अलवर जिले के दौरे पर रहे और कह डाला कि अब नया संभाग जो भी बनेगा वो अलवर ही बनेगा। प्रदेश में 19 नए जिले बनाए है और 3 संभाग। अब अगला नया संभाग अलवर बनेगा।
cm ashok gehlot big statement now new division will alwar
Ashok Gehlot

अलवर | राजस्थान में इन दिनों पारा कुछ ज्यादा ही चढ़ा हुआ है। एक तो सूर्य देव अपनी तपन से झुलसा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सियासी पारे ने प्रदेश के माहौल को गरमाया हुआ है।

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अजमेर से जयपुर के लिए कूच कर रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार वापस रिपीट होने की बात कहते हुए महंगाई राहत कैंपों में जनता को सौगात दे रहे हैं। 

शुक्रवार को सीएम गहलोत अलवर जिले के दौरे पर रहे और कह डाला कि अब नया संभाग जो भी बनेगा वो अलवर ही बनेगा।

प्रदेश में 19 नए जिले बनाए है और 3 संभाग। अब अगला नया संभाग अलवर बनेगा।

इस दौरान सीएम गहलोत ने जनता से फिर कहा कि आप मांगते मांगते थक जाओगे और मैं देता रहूंगा। जिलों ने जो भी मांगा है वो मैंने दिया है। 

आपको बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीएम गहलोत से मांग कि थी कि नए जिले बनने के बाद अलवर को संभाग मुख्यालय बनाने की आवश्यकता है।

पांडुपोल आना-जाना होगा निशुल्क

सीएम गहलोत ने अलवर में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अब मंगलवार और शनिवार को पांडुपोल आने-जाने में सरिस्का गेट पर जो शुल्क लिया जाता है अब वो नहीं लगेगा।

इसी के साथ सीएम गहलोत ने कहा कि अलवर का मिनी सचिवालय भवन बेहद शानदार बना है। लंबे समय बाद ये सपना साकार हुआ है।

सरकार की हमेशा कोशिश रही है कि गुड गवर्नेंस दे। जो सपना राजीव गांधी ने देखा था उसी रास्ते पर आज सभी चल रहे हैं।

शेयर करें: