thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सचिन पायलट को लेकर फिर उलझी गुत्थी, पायलट ने आलाकमान का प्रस्ताव ठुकराया

thinQ360 thinQ360 23

सचिन पायलट के अनशन के बाद अब फायनली कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट पर सीरियस हो चुका है और ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि आज कल में ही सचिन पायलट पर कोई बड़ा फैसला कांग्रेस करने वाली है.

HIGHLIGHTS

  1. 1 कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट पर सीरियस हो चुका है आज-कल में ही सचिन पायलट पर कोई बड़ा फैसला कांग्रेस करने वाली है दूसरे प्लान की माने तो प्रदेश कांग्रेस से गोविंद सिंह डोटासरा की जगह सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए जिसके लिए अशोक गहलोत सहमत नही है चिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान ने AICC में महासचिव का पद ऑफर किया है जिसके लिए पायलट ने आलाकमान को दो टूक मना कर दिया 
confused again about sachin pilot pilot rejected the proposal of the high command
sachin pilot

सचिन पायलट के अनशन के बाद अब फायनली कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट पर सीरियस हो चुका है और ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि आज-कल में ही सचिन पायलट पर कोई बड़ा फैसला कांग्रेस करने वाली है. 

सचिन पायलट लगातार दिल्ली बने हुए है और कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में है. खबर है कि आज मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई बैठक में सचिन पायलट पर लंबी चर्चा हुई. कुछ दिन पहले भी खरगे ने पायलट को लेकर दो प्लान कांग्रेस को सुझाए थे.

पहले प्लान के मुताबिक सचिन पायलट को AICC में महासचिव का पद दिया जाए जिसके लिए पायलट सहमत नही थे और दूसरे प्लान की माने तो प्रदेश कांग्रेस से गोविंद सिंह डोटासरा की जगह सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए जिसके लिए अशोक गहलोत सहमत नही है. 


दिल्ली से आ रही जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान ने AICC में महासचिव का पद ऑफर किया है जिसके लिए पायलट ने आलाकमान को दो टूक मना कर दिया और कहा है कि उनकी रुचि राजस्थान की राजनीति में है. 

पायलट के इस इनकार के बाद एक बार फिर से यह गुत्थी उलझ गईं है. इन सब के बीच खबर है कि आज शाम तक कांग्रेस आलाकमान कोई स्टेटमेंट जारी कर सचिन पायलट पर किसी बड़े फैसले का ऐलान कर सकता है.

टैग: rajasthan sachin pilot
शेयर करें: