जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है अब इंतजार है तो कांग्रेस की सूची का।
हालांकि, अब कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बीजेपी की लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी हलचल तेज कर दी है।
सत्ता में फिर से वापसी का दावा कर रही कांग्रेस अब अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में मौजूद हैं और उन्होंने सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के बाद देर रात स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन गौरव गोगोई, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात की है।