नागौर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रदेशवासियों को बढ़ती महंगाई के बीच राहत देते हुए ’महंगाई राहत शिविर’ का उद्घाटन किया।
लेकिन नागौर में मकराना के बूडसू कस्बे में लगाए गए महंगाई राहत शिविर में जोरदार मामला देखने को मिला। यहां कांग्रेस और भाजपा नेता आमने सामने हो गए।
नागौर में महंगाई राहत शिविर के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत व भरनाई के पूर्व सरपंच अमराराम सोहू के बीच जोरदार तनातनी हो गई।
ऐसे में दोनों के बीच आकर एसडीएम, सरपंच व पुलिस को दीवार बनना पड़ा तब जाकर मामला शांत हो पाया।