जयपुर | देश में एक बार फिर बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस ने राजस्थान में भी चिंता बढ़ा दी है। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
केन्द्र सरकार ने भी इस बढ़ते खतरे को लेकर राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया है।
राजस्थान में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं और लोग इसे पहले की तरह हलके में लेते हुए लापरवाही बरत रहे हैं।
पिछले दिनों ही कोरोना के चलते भीलवाड़ा जिले में इस साल कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है और अब दूसरी मौत जयपुर में हो गई है। 14 से 19 मार्च के बीच ही छह दिन में 111 संक्रमित और 3 मौत दर्ज हुई हैं।