thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

महाराणा प्रताप के वंशज से मुकाबला करने के लिए सीपी जोशी ने भरी हुंकार

desk desk 19

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भर दिया है। कभी राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाने वाले सीपी जोशी इस सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भर दिया है। कभी राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाने वाले सीपी जोशी इस सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं।
cp joshi files nomination to compete with descendant of maharana pratap in nathdwara
Dr CP Joshi

नाथद्वारा । राजस्थान में भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ और महाराणा प्रताप के वंशज से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के सीपी जोशी ने हुंकार भर ली है।

शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भर दिया है। 

कभी राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाने वाले सीपी जोशी इस सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं।

इसी के साथ जोशी कांग्रेस के सबसे पॉवरफुल महासचिव भी रहे चुके थे। 

इस सीट पर 2.34 लाख वोटर हैं जिनमें सर्वाधिक संख्या करीब 80 हजार वोटर्स राजपूत कम्यूनिटी से हैं।

इसके चलते भाजपा इस सीट पर राजपूत प्रत्याशी पर ही दांव लगाती रही है। इसमें तीन बार भाजपा ने बाजी भी मारी है। 

ऐसे में एक बार फिर बीजेपी ने इस सीट से महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ (Vishwaraj Singh Mewar) को मैदान में उतारा है। 

बता दें कि महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ 17 अक्टूबर को ही बीजेपी में शामिल हुए थे । दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 

6 नवंबर तक भरे जाएंगे नामांकन

आपको बता दें कि, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 नवंबर है। 

प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

शेयर करें: