thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

दौसा में 8-10 लड़कों ने सरेराह छात्रा को नोंचा, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

desk desk 36

राजस्थान में हुए इस घृणित कृत्य की चारों और निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का घूसा फूट रहा है। मंत्री मुरारीलाल मीणा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजस्थान में हुए इस घृणित कृत्य की चारों और निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का घूसा फूट रहा है। मंत्री मुरारीलाल मीणा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। 
dausa girl student scratched by 8 10 boys hospitalized in unconscious condition

दौसा | राजस्थान में बढ़ते अपराधों का एक और नमूना सामने आया है। जिसमें 8-10 लड़कों ने एक लड़की को सरेराह नोंच डाला। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राजस्थान में हुए इस घृणित कृत्य की चारों और निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का घूसा फूट रहा है। मंत्री मुरारीलाल मीणा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। 

सोशल मीडिया पर लोग छात्रा के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए दुआ कर रहे हैं। 

ये घटना राजस्थान के दौसा जिले की है जहां एक कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या करने की कोशिश की गई है। 

17 मई को जब बदमाश लड़के लड़की से रेप करने में असफल रहे तो उन्होंने उसे सड़क पर बेरहमी से पीटा।

छात्रा के साथ ही इस दरिंदगी के चलते उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस में दर्ज कराए बयानों में कॉलेज छात्रा ने कहा है कि, कुछ लड़के उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे।

जब भी वह कॉलेज जाती तो वह उसके रास्ते में आ जाते और उससे छेड़छाड़ करते।

छात्रा ने बयान में बताया कि जब वह अपने जीजा दोस्त के साथ बाइक पर कॉलेज जा रही थी इसी दौरान उन लड़कों ने बाइक रूकवाई और उसको व उसके जीजा को पकड़ लिया और बुरी तरह से मारपीट की।

बाद में सभी वहां से फरार हो गए। तब लड़की को बेहोशी की हालत में दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सोशल मीडिया पर गरमाते इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी लड़के को पकड़ लिया है और इसके अलावा एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।

ये भी कहा जा रहा है कि छात्रा के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ की जा रही थी जिसकी शिकायत उसने कॉलेज प्रशासन को दी थी, लेकिन बदमाश लड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शेयर करें: