जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंदन नगर के नए भवन का शिलान्यास किया। इस भवन के लिए केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 25 लाख रूपए सांसद कोष से दिए है। गणेशपुरी को-ऑपरेटिव हाऊसिंग सोसायटी द्वारा विद्यालय के लिए निःशुल्क भूमि दी गई है।

इस अवसर पर आायोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यालय स्वस्थ समाज की नींव होता है। विद्यालय ही वह स्थान है, जहां प्राप्त शिक्षा से देश को सुयोग्य नागरिक मिलेंगे।
शिक्षा का हर स्तर पर बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। देश की नई शिक्षा नीति भारत को आगे बढ़ाने वाली है। यह देश के गौरव और विद्यार्थियों के उन्नयन को और अधिक मजूबत करेगी।