जयपुर | जयपुर निवासी चाटर्ड अकाउंटेंट धर्मेन्द्र सिंह शेखावत को स्टेट बैंक आफ इंडिया का निदेशक बनाया गया है। भारत सरकार ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी करते हुए देशभर में चार निदेशकों की नियुक्ति की है। इनमें से शेखावत एक हैं।
धर्मेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व में इंडियन आयल कोरपोरेशन में भी निदेशक पद पर सेवाएं दे चुके हैं। शेखावत मूलत: झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के बड़ा गांव निवासी हैं। बतौर निदेशक इनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है।
भारत सरकार की ओर से जारी किए गए राजपत्रित आदेश के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने केंद्रीय बोर्ड में शेयरधारकों के निदेशकों के लिए चुनाव के परिणाम घोषित किए हैं।
इस घोषणा के साथ शेयरधारकों की आम बैठक को रद्द कर दिया गया है, जिसमें चुनाव होने थे।
thinQ360