जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यहां विधायक आवास परिसर में बैंक एटीएम ई-कॉर्नर (Bank ATM E-Corner), सहकारी उपभोक्ता संघ (Cooperative Consumers Union), सरस डेयरी और चिकित्सालय (Hospital) का उद्घाटन संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता राज्यमंत्री गोतम कुमार, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की मौजूदगी में किया।
विधायक आवास परिसर में सुविधाओं का निरंतर विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि विधायक आवास परिसर (MLA residence complex) में लगभग 125 विधायकगण और उनके परिजन निवास कर रहे है। परिसर में यहां के निवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
एसबीआई (SBI) बैंक एटीएम (ATM) का ई-कॉर्नर, सहकारी उपभोक्ता संघ का विविध वस्तु भण्डार, सरस डेयरी का पार्लर (Saras Dairy Parlor) और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिये शहरी स्वास्थ्य केन्द्र (urban health center) का शुभारम्भ किया गया है। भविष्य की आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाओं का भी समयानुसार विस्तार किया जायेंगा।