खबरों के मुताबिक, सुचंद्रा दासगुप्ता 20 मई यानि कल रात शूटिंग के बाद घर लौट रही थीं, तभी ये एक्सीडेंट हुआ।
बताया जा रहा है कि सुचंदा बाइक पर थी। उन्होंने घर पहुंचने के लिए एक ऐप बेस्ट बाइक बुलाई थी। वे वेस्ट बंगाल की पानीहाटी की रहने वाली थीं।
सुचंद्रा जब बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं तभी उनकी बाइक के आगे अचानक एक साइकिल सवार आ गया।
ऐसे में बाइक अनियंत्रित हो गई और एक्ट्रेस उछलकर दूर जा गिरी।
इसी दौरान उनके ऊपर से एक लॉरी निकल गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
कई सीरियल्स में छोड़ी एक्टिंग की छाप
सुचंद्रा दासगुप्ता भले ही उम्र में काफी कम थी लेकिन उनके अभियन की लोकप्रियता बहुत ज्यादा थी।
उन्होंने कई बंगाली टीवी सीरियल्स में काम करते हुए अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी।
सुचंद्रा दासगुप्ता ने काफी फेमस रहे सीरियल ‘विश्वरूप बंद्योपाध्याय’ और ‘गौरी इलो’ में भी काम किया था।