thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

40 साल की उम्र में मशहूर गायक का निधन, सीएम ने जताया दुख

desk desk 33

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी पिछले कई दिनों से बीमार थे और हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे। सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी पिछले कई दिनों से बीमार थे और हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे। सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 
famous haryanvi singer raju punjabi passed away at age of 40 cm manohar lal khattar expressed grief
raju punjabi

चंडीगढ़ | हरियाणा ने अपना एक मशहूर सिंगर खो दिया है। राज्य के जाने माने गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी पिछले कई दिनों से बीमार थे और हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे।

सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी सिंगर के निधन पर दुख जताया है। 

पीलिया का चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि हरियानवी सिंगर राजू पंजाबी पीलिया से पीड़ित हो गए थे और उनका इलाज चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले ही राजू को  अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वे घर लौटे थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

इसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

सपना चौधरी के साथ भी किया काम 

राजू पंजाबी हरियाणा के जाने-माने सिंगर थे। उन्होंने मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम किया था। 

उन्हें आचा लागे से, देसी देसी, तू चीज लाजवाब, लास्ट पेग और भांग मेरे यारा ने जैसे कई हरियाणवी गानों के लिए जाना जाता है।  

हाल ही में रिलीज हुआ आखिरी गाना

हाल ही में उनका एक गाना ’आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था’ रिलीज हुआ था। तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये उनका आखिरी गाना बन जाएगा। 

राजू ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 20 अगस्त को ही शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक वीडियो कोलाज शेयर करते हुए लिखा था कि, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा...

राजू पंजाबी के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुख जताते हुए ट्वीट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सीएम खट्टर ने लिखा कि, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार मिला हुआ।  उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शेयर करें: