रानीवाड़ा (टिकमपाल) | रानीवाड़ा कस्बे के निकटवर्ती यू आर गर्ल्स कॉलेज आंजोदर में मंगलवार को तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया |
कार्यक्रम में प्राचार्य उषा राव ने बताया कि चैत्र नवरात्र स्थापना होने पर सर्वप्रथम मां दुर्गा के समक्ष सभी छात्राओं में सामूहिक आरती की गई | कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था प्रबंधक ऋतुराज सिंह सिसोदिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 3 वर्ष पूर्व आप सभी ने इस महाविद्यालय में प्रवेश लिया तथा उपरांत महाविद्यालय ने रानीवाड़ा क्षेत्र में क्रमशः हर आयाम में विशेष नाम अर्जित किया साथ ही साथ महाविद्यालय ने भी उत्तरोत्तर प्रगति की जो कि आप सभी के सहयोग एवं आपके अभिभावकों के विश्वास पर ही संभव था

सभी के सहयोग से ही एक अच्छी टीम का निर्माण होता है जो कि आप सब छात्राओं ने करके बताया है महाविद्यालय प्राचार्य उषा राव ने कहां की आज आपकी महाविद्यालय से शिक्षा पूर्ण कर विदाई हो रही हैं |

