thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

कांग्रेस की मीटिंग से पहले जमकर चले लात-घुंसे

desk desk 21

गहलोत और पायलट के बीच चल रही इस गुटबाजी का असर आम जनता पर भी पड़ता दिख रहा है। अब दोनों गुटों के बीच हाथापाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेसी आपस में ही मारपीट करते दिख रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 गहलोत और पायलट के बीच चल रही इस गुटबाजी का असर आम जनता पर भी पड़ता दिख रहा है। अब दोनों गुटों के बीच हाथापाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेसी आपस में ही मारपीट करते दिख रहे हैं।
fight between gehlot and pilot workers before congress meeting in ajmer

अजमेर | राजस्थान कांग्रेस में चल रही गहलोत-पायलट की लड़ाई अब केवल उन्हीं तक सीमित नहीं रही है बल्कि उनके समर्थकों और आम लोगों तक भी पहुंच गई है।
 
अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक गहलोत-पायलट के नाम पर आपस में भिड़ने भी लगे हैं। उनमें हाथापाई तक की नौबत आग गई है।

गहलोत और पायलट के बीच चल रही इस गुटबाजी का असर आम जनता पर भी पड़ता दिख रहा है। 

अब दोनों गुटों के बीच हाथापाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेसी आपस में ही मारपीट करते दिख रहे हैं।

दरअसल, एआईसीसी सचिव और राजस्थान की सह प्रभारी अमृता धवन को कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेनी थी, लेकिन उससे पहले ही हैरान करने वाली घटना हो गई।

जिसके लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के पदाधिकारियों को सूचना दी गई थी कि सह प्रभारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और फीडबैक लेने के लिए अजमेर के गोविंदम में पहुंच रही हैं। 

लेकिन इससे पहले जो कुछ हुआ उसे देखकर तो पार्टी के आलाकमान भी हैरान रह गए होंगे।

लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कांग्रेस शहर व देहात के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। 

इस दौरान गहलोत के खास माने जाने वाले आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भी मौके पर मौजूद थे, तो पायलट समर्थक कार्यकर्ता भी जमकर हंगामा करते रहे।

यह हंगामा मारपीट में तब्दील हो गया और शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम का बहिष्कार करके चलते बने।

शेयर करें: