मुंबई | हिंदी और बंगाली सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मे देने वाले जाने माने डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार तड़के 3.30 बजे अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस चल रहा है।
68 साल के प्रदीप सरकार की गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका पोटैशियम लेवल काफी नीचे आ गया।
सीरियस हालत में उन्हें करीब 3 बजे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।