thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

एक्ट्रेस रेखा को फिल्मों में ब्रेक देने वाले फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन

thinQ360 thinQ360 1,062

90 साल के कुलजीत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 24 जून को अंतिम सांस ली। कुलजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 90 साल के कुलजीत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 24 जून को अंतिम सांस ली। कुलजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
filmmaker kuljit pal passed away who introduced bollywood to an actress rekha
Kuljit Pal Death

मुंबई | Filmmaker Kuljit Pal Passed Away: बॉलीवुड को रेखा जैसी एक्ट्रेस से रूबरू करवाने वाले जाने माने फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है।

90 साल के कुलजीत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 24 जून को अंतिम सांस ली।

कुलजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

कुलजीत पाल के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई कुलजीत को नम आंखों से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 29 जून को शाम 5 बजे एक प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया जाएगा। 

रेखा को दिया था फिल्मों में ब्रेक

कुलजीत पाल ने ही खूबसूरत और टेलेंटेड अभिनेत्री रेखा  (Rekha) को फिल्मों में ब्रेक दिया था।

दुखत बात ये रही कि उनका ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और फिल्म बीच में ही बंद हो गई।

बॉलीवुड को दी कई बेहतरीन फिल्में

कुलजीत फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे। उन्होंने अपने करियर में अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी फिल्मों का निर्माण किया। जो काफी हिट रही थी। 

अक्षय कुमार से भी जुड़ा है कनेक्शन

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी कुलजीत पाल के साथ कनेक्शन जुड़ा हुआ है।

कुलजीत पाल की बेटी अनु पाल भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। वे फिल्म ’आज’ में नजर आई थीं। 

इस फिल्म में मार्शल आर्ट ट्रेनर का रोल प्ले करने वाले ’राजीव भाटिया’ भी थे। जिन्हें आज हम अक्षय कुमार के नाम से जानते हैं। 

इस फिल्म में राजीव भाटिया की सिर्फ पीठ ही नजर आई थी। जिससे उन्हें बेहद धक्का लगा था और उन्होंने अपना नाम बदल कर अक्षय कुमार कर लिया था। 

शेयर करें: