जयपुर | राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अपराधों का एक और नया मामला भीलवाड़ा से सामने आने के बाद राजनीतिक गरमाई हुई है।
प्रदेश में लगातार हो रहे जघन्य अपराधों को लेकर विपक्षी पार्टियां गहलोत सरकार और कानून व्यवस्था को निशाना बना रही हैं।
ऐसे में अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी गांव में नाबालिग को कोयले की भट्टी में जिंदा जलाने के मामले को लेकर सीएम गहलोत पर हमला बोला है।
वसुंधरा राजे ने कहा है कि भीलवाड़ा में एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और भट्टी में जिंदा जला देने की घटना ने फिर सिद्ध कर दिया है कि राजस्थान महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है।