जयपुर | UN Water Conference 2023: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गिरफ्तारी की अटकलों के बीच संयुक्त राष्ट्र में ’स्वच्छ जल-जीवन-मिशन को लेकर छाए हुए हैं।
न्यूयॉर्क में आयोजित यूएन वॉटर कॉन्फ्रेंस 2023 को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानरमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से साकार हुए ’जल जीवन मिशन’ के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में पूरी दुनिया को अवगत कराया।
इसी के साथ उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, मैंने भारत में जल के क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक और व्यापक बदलाव के बारे में दुनिया को जानकारी दी है।
यह सम्मेलन विश्व स्तर पर ’वॉटर एक्शन एजेंडा’ को लक्षित है, ताकि जल क्षेत्र में सभी देशों की साझेदारी सतत विकास लक्ष्य के रूप में सुनिश्चित हो।
