thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

गजेन्द्रसिंह शेखावत की राजस्थान में जेड सिक्योरिटी और संसद में पीएम की तारीफ ने राजस्थान में कइयों को निराश किया है

thinQ360 thinQ360 22

IB की ओर से शेखावत पर खतरे के आंकलन की रिपोर्ट बाद केंद्र ने राजस्थान में उनको  Z कैटेगरी की सुरक्षा दी है

HIGHLIGHTS

  1. 1  IB की ओर से शेखावत पर खतरे के आंकलन की रिपोर्ट बाद केंद्र ने राजस्थान में उनको  Z कैटेगरी की सुरक्षा दी है
  2. 2  राजस्थान में भी खुफिया विभाग की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर बढ़ा दी गई है. इसके तहत CRPF के 33 कमांडो उनके लिए तैनात रहेंगे 
gajendra singh shekhawat z security in rajasthan
गजेन्द्रसिंह शेखावत

जयपुर | राजस्थान में एक तबका यह दावा कर रहा था कि मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में जल शक्ति गजेन्द्रसिंह शेखावत की जिम्मेदारी बदली जा सकती है। कहा जा रहा था कि मोदी गजेन्द्रसिंह शेखावत के काम से संतुष्ट नहीं है। परन्तु एक दिन पहले केन्द्र सरकार की ओर से उन्हें जेड सुरक्षा दिए जाने और आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्री के काम की तारीफ करके उनके मुंह बंद कर दिए हैं। 

परन्तु एक दिन पहले उनकी सिक्योरिटी को जेड श्रेणी करके यह साफ किया है कि केन्द्र सरकार की नजर में शेखावत की अहमियत है। यही नहीं आज राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि तीन करोड़ घरों तक जो नल से जल पहुंचता था मोदी सरकार में वह 11 करोड़ घरों तक पहुंच रहा है।

PM मोदी ने राज्यसभा में कहा कि यह बहुत पुरानी बात नहीं है, आज से सिर्फ तीन-चार साल पहले केवल 3 करोड़ घरों में नल लगे थे और अब 11 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल मिल रहा है। आज जिस द्रुत गति से विकास हो रहा है कांग्रेस के आंकड़े उसके सामने टिक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अब शेखावत के विरोधी गुट राजस्थान में नए पैंतरे की तलाश में जुटे हैं।

शेयर करें: