जयपुर । केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान सीरी, जयपुर के परिसर में सोमवार को राजस्थान विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ वन, पर्यावरण एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री संजय शर्मा द्वारा किया गया। 26 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाले राजस्थान विज्ञान महोत्सव का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, युवाओं और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है जिससे विज्ञान के क्षेत्र में नवीन आयाम स्थापित किये जा सकें।

कार्यक्रम में मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि युवा वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए वैज्ञानिक और शिक्षाविदों के मध्य संवाद की यह पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए शोध के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उन्हें दिशा प्रदान करेगा।

