thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बताया देश और राजस्थान के लिए बड़ी सौगात

desk desk 15

राज्यपाल  कलराज मिश्र ने राजस्थान सहित देशभर के लिए  रेलवे की इन परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री  मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि  राजस्थानवासियों के लिए प्रधानमंत्री  मोदी ने बड़ी सौगात दी है

HIGHLIGHTS

  1. 1 राज्यपाल  कलराज मिश्र ने राजस्थान सहित देशभर के लिए  रेलवे की इन परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री  मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि  राजस्थानवासियों के लिए प्रधानमंत्री  मोदी ने बड़ी सौगात दी है
governor kalraj mishra said that it is a big gift for the country and rajasthan
कलराज मिश्र राजभवन से ऑनलाइन जुड़े

जयपुर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के 750 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित देश के लिए 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जयपुर मंडल के धानक्या व रेवाड़ी जंक्शन स्टेशन स्थित माल गोदाम और राजस्थान के जयपुर सहित चार स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल्स का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। राज्यपाल  कलराज मिश्र भी इस कार्यक्रम में राजभवन से वर्चुअल जुड़े।

राज्यपाल  कलराज मिश्र ने राजस्थान सहित देशभर के लिए  रेलवे की इन परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री  मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि  राजस्थानवासियों के लिए प्रधानमंत्री  मोदी ने बड़ी सौगात दी है।

इससे आने वाले समय में रेल परिवहन के जरिए देश की अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना की दिशा में भी यह बड़ा कदम है।

शेयर करें: