जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी पर स्थित विश्व की सबसे ऊंची "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)" पहुंचे। उन्होंने वहां नर्मदा के साधु द्वीप पर स्थित 182 मीटर की ऊंचाई वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा (statue) को नमन करते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष (iron man) सरदार वल्लभभाई पटेल की समृति को अक्षुण के लिए रखने भारत सरकार ने यह बड़ी पहल की है।

मिश्र ने विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वतमाला (mountain range) के बीच खूबसूरत हरियाली और मनमोहक नज़ारों में दुनिया की सबसे बड़ी इस प्रतिमा (statue) को पर्यटन (Tourism) की दृष्टि से भी नायाब बताया।
