जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले आरक्षण की आग ने जोर पकड़ लिया है। भरतपुर में पिछले 9 दिनों से चल रहे माली-सैनी समाज के आंदोलन के बीच अब गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने भी गहलोत सरकार को चेतावनी दे डाली है।
विजय बैंसला ने गहलोत सरकार को कड़े शब्दों में आगाह किया है कि अगर अब सरकार ने एमबीसी समाज के आरक्षण में कोई फेरबदल हुआ तो हम इसे बर्दास्त नहीं करेंगे।
दरअसल, विजय बैंसला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार को चेताया है। उन्होंने कहा कि हमने 20 साल की लड़ाई और 73 लोगों की जान गंवाने के बाद इसे हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि एमबीसी समाज में कुल 5 जातियां हैं। जिन्हें न तो कम करना है और ही इसमें से किसी को भी बाहर निकालना है।