राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा 2008 में जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस के आरोपियों को बरी किए जाने के मामले पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार चौतरफा घिरी हुई है. अब इस मामले में एक नया टर्निंग पॉइंट आया है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि सरकार राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी साथ ही इस मामले में ढीली पैरवी किए जाने के कारण राजस्थान के अतिरिक्त महाधिवक्ता की सेवाए भी आगे से रोकने के फैसला लिया है.
उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षण के बाद जयपुर बम ब्लास्ट के मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में अपील का फैसला लिया है। राज्य सरकार सर्वश्रेष्ठ वकील लगाकर पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित करेगी।