जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर शहर में करीब 3 करोड रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर कहा कि अलवर शहर का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा इसके लिए धन की कमी नहीं आएगी।

संजय मंत्री शर्मा ने अलवर शहर में कालीमोरी फ्लाई ओवर से सौरव तेल मील के सामने होते हुए टाईगर कॉलोनी तक की सीसी सड़क का लोकार्पण किया व 32 लाख रूपये की लागत के मंशा माता मंदिर की ओर जाने वाली सुरंग का सौन्दर्यकरण कार्य व सीसी सड़क तथा 29 लाख रूपये की लागत से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीजी की गली में कक्षा कक्षों के रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण किया।
