माउण्ट आबू ।हिल स्टेशन माउण्ट आबू के सरकारी अस्पताल की दीवार ढह जाने अब अस्पताल में आवागमन का मार्ग कभी भी बाधित हो सकता है । साथ ही अस्पताल में जाने वाली मुख्य बिजली सफ्लाई की मुख्य लाइन भी इसी दीवार के नीचे दब गई हैं । फिलहाल कभी भी गम्भीर घटना घटित हो सकती हैं ,यदि जल्द ही इसे सुधारा न गया तो । जबकि, बारिश की अभी शुरूआत ही हुई है ।

माउंट आबू में बीती रात में 62.4 एम एम बारिश हुई । देर रात में हुई तेज बारिश से अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग की दीवार ढह गयी । व बड़ी मात्रा में पत्थर कीचड़ वहाँ जमा हो गया । अब आगे जिस प्रकार से जमीन के नीचे से मिट्टी का खिसखना भी जारी है । उससे आगे आने वाली तेज बारिश में यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो सकता हैं ।
वैसे भी सरकारी अस्पताल के ओर जाने का पहला मार्ग भी पूरी तरह से टूटा-फूटा हुआ है । ओर आने जाने वाले लोगों को यहाँ पहले से ही बच-बचाकर कर के चलना पड़ता हैं । दूसरी ओर इस तेज बारिश के बाद अब आगे बने डॉक्टर्स के सरकारी क्वाटर्स में भी पानी आने की समस्या और बढ़ गयी है ।
