thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

ऑस्कर में भारत का डबल धमाका, नाटू-नाटू के साथ ’द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ को भी ऑस्कर अवॉर्ड

thinQ360 thinQ360 23

जहां निर्देशक राजा मौली की फिल्म ’आरआरआर’ के सॉन्ग ’नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर अवॉड जीता वहीं, एक हाथी भी भारत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत लाया...

HIGHLIGHTS

  1. 1 जहां निर्देशक राजा मौली की फिल्म ’आरआरआर’ के सॉन्ग ’नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर अवॉड जीता वहीं, एक हाथी भी भारत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत लाया...
indias double blast at oscars along with natu natu the elephant whisperers also got oscar award

मुंबई। भारत के लिए सोमवार की सुबह बेहद ही खुशनुमर रही। भारतीयों के लिए मनोरंजन जगत से एक नहीं बल्कि दोनों अच्छी खबर सामने आई। 

जहां निर्देशक राजा मौली की फिल्म ’आरआरआर’ के सॉन्ग ’नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर अवॉड जीता वहीं, एक हाथी भी भारत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत लाया। 

जी हां, 95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में ’द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म चुनी गई। फिल्म के डायरेक्ट कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने ऑस्कर का सम्मान प्राप्त किया। 

भारतीय फिल्मों को मिले दो-दो पुरस्कारों से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तो इतनी खुश हुई कि सेरेमनी के दौरान भावुक हो गईं। हालांकि, भारत को ऑस्कर सेरेमनी में झटका भी लगा। 

डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन मिला था।

इंसान और जानवरों के बीच प्रेम को दर्शाती है फिल्म
ऑस्कर से सम्मानित होने वाली डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म ’द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है, जो एक रघु नाम के अनाथ हाथी के बच्चे की देखभाल करते हैं।

इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है।

फिल्म के लिए अवॉर्ड मिलने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने खुशी जाहित करते हुए कहा है कि- हमने किसी भी इंडियन प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर जीता है।

दो महिलाओं ने ये कर दिखाया। मैं अभी तक कांप रही हूं। वहीं डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्वेस ने कहा कि- यह अवॉर्ड मेरी मातृभूमि भारत के लिए।

आपको बताना चाहेंगे कि द एलिफेंट व्हिस्परर्स गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को साल 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। 

नाटू-नाटू बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग
फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू को भी ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नाटू-नाटू ने 15 गानों को हराकर ये खिताबी अवॉर्ड अपने नाम किया है।

बता दें कि इससे पहले नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब जीता था।

शेयर करें: