जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी पार्टियां पूरे जोर शोर से लगी हुई हैं। क्षेत्र में अपने उम्मीदवरों के चयन के लिए भी तैयारियां जोरों पर है।
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी में भी एक बड़े नेता है जो न केवल राजस्थान में लोगों के लोकप्रिय हैं बल्कि महाराष्ट्र में भी उनका खूब डंका बजता है, इनका नाम हैं ’राज के पुरोहित’।
महाराष्ट्र भाजपा में महत्पूर्ण स्थान रखने वाले राजस्थानी प्रवासी नेता राज के पुरोहित इन दिनों राजस्थान में हैं। पुरोहित का पैतृक जिला सिरोही है।
पुरोहित मुंबई में पिछले करीब 45 साल से राजनीतिक क्षेत्र में प्रवासी राजस्थानी समाज के नेता के तौर पर जाने जाते हैं।