जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित जेके लोन अस्पताल में सोमवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक नर्सिंग कर्मचारी पर वार्ड लेडी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। ठेका कर्मियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना दिया।
देर रात की घटना और पीड़िता की आपबीती
पीड़िता ने बताया कि घटना सोमवार तड़के करीब 2 बजे की है जब वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। जब वह शौचालय की ओर गई, तो पीछे से नर्सिंग कर्मचारी विजय कुमार मीणा आ गया। पीड़िता ने बताया कि उसने रास्ता देने के लिए वह किनारे हुई, लेकिन आरोपी ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ खींचने की कोशिश की और उसे पैसे का लालच देते हुए ड्यूटी न आने और हाजिरी लगा देने की बात कही।