जयपुर | जयपुर के एसएमएस ट्रोमा सेंटर में सोमवार रात प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ पॉलीट्रोमा आइसीयू में पाइपलाइन लीकेज होने से देखते ही देखते फर्श पर काफी पानी जमा हो गया।
मरीजों की जान पर बना संकट
कड़ाके की सर्दी के बीच आइसीयू में जलभराव होने से गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी हुई। वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद डरावनी और जानलेवा साबित हो सकती थी।
अस्पताल प्रशासन ने स्थिति बेकाबू होते देख तत्काल प्रभाव से आइसीयू में भर्ती 14 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। समय रहते उठाए गए इस कदम से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।