जालोर | बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हादसे के दौरान बोलेरो चालक फोन पर बात कर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए।
यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।