जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) जिले के धवा (Dhawa) क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाड़मेर (Barmer) से आ रही रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को हुए इस हादसे में घायल पति की पहचान घुमानाराम मेघवाल के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर हुई, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
